Skip to content
हिन्दी
BREAKING

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने दी डॉ. जसवंत सिंह को श्रद्धांजलि

Updated:

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अलवर में दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं श्री झाबर सिंह खर्रा ने दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल तथा राज्य के नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्यमंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने मंगलवार को अलवर में दिवंगत बहरोड विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव के आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। दोनों मंत्रियों ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

श्री अर्जुन राम मेघवाल ने डॉ. जसवंत सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि अलवर और राजस्थान के चहुंमुखी विकास में उनके अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

अन्य जन प्रतिनिधि भी पहुंचे

इस दौरान विराट नगर विधायक श्री कुलदीप धनकड और कोटपूतली विधायक श्री हंसराज पटेल ने भी दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव के अलवर आवास पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News