श्रीगंगानगर जिले के श्रीगंगानगर उत्तर, श्रीगंगानगर दक्षिण, सादुलशहर, अनूपगढ़, घडसाना, रायसिंहनगर, पदमपुर और श्रीकरणपुर पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच पदों के लिये मतदान 16 नवम्बर 2026 को होगा।
नामांकन 15 नवम्बर 2026 को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक स्वीकार किया जाएगा। 11.30 बजे से नामांकन की संवीक्षा शुरू होगी और 2 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा।
चुनाव का कार्यक्रम
16 नवम्बर को सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान चलाया जाएगा। मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही सरपंच व पंच की मतगणना की जाएगी। 17 नवम्बर को उपसरपंच का चुनाव करवाया जायेगा।
- नामांकन की तिथि: 15 नवम्बर 2026
- मतदान की तिथि: 16 नवम्बर 2026
- मतदान का समय: 7 बजे से 6 बजे तक
- उपसरपंच चुनाव: 17 नवम्बर 2026
