Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बूंदी में चौथे चरण के तहत मतदान शांतिपूर्ण जारी

Updated:

बूंदी में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चौथे चरण के तहत पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण जारी है।

गांव की सरकार चुनने को उमड़ा उत्साह, चौथे चरण के तहत पंच और सरपंच पदों हेतु मतदान शांतिपूर्ण जारी
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

बूंदी, 16 नवंबर। जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत पंच और सरपंच पदों के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। सुबह से ही शांतिपूर्वक मतदान प्रक्रिया जारी है।

विशेष व्यवस्थाएं की गईं

निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं की हैं। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैंप, व्हीलचेयर और वॉलंटियर्स की तैनाती की गई है।

मतदान केंद्रों पर लोकतंत्र के प्रति मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला। तालाब गांव के मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाता दीपा ने पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, सथूर गांव के मतदान केंद्र पर 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला सोहनी ने मतदान किया और युवा मतदाताओं को प्रेरित किया।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News