Skip to content
BREAKING

‘ विंग्स ओवर गेंजेस का वाराणसी के नमो घाट से जलमहल की पाल पर हुआ सीधा प्रसारण

Updated:

आमजन ने देखा भारतीय वायुसेना के लड़ाकू , परिवहन एवं हेलीकॉप्टर का हवाई प्रदर्शन ,

‘ विंग्स ओवर गेंजेस का वाराणसी के नमो घाट से जलमहल की पाल पर हुआ सीधा प्रसारण ,
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
  • आमजन ने देखा भारतीय वायुसेना के लड़ाकू , परिवहन एवं हेलीकॉप्टर का हवाई प्रदर्शन ,
  • पब्लिसिटी स्टॉल से बच्चों और युवाओं ने प्राप्त की वायुसेना की कार्यप्रणाली एवं करियर अवसरों की जानकारी

जयपुर , 25 अक्टूबर। भारतीय वायुसेना के 94 वे स्थापना दिवस पर ‘ भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी , रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य गणमान्य अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में 100 से अधिक एयरक्राफ्ट्स जिसमें राफेल , तेजस सुखोई 30 एमकेआई , सी 130 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर , सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित विंग्स ओवर गेंजेस एरियल डिस्प्ले का रविवार को जयपुर के जलमहल के सामने सीधा प्रसारण किया गया।

एयर फोर्स स्टेशन जयपुर के कमांडर ने बताया कि सिविल प्रशासन एवं एयर फोर्स स्टेशन जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय वायुसेना की क्षमताओं को प्रदर्शित करना तथा राष्ट्र की सुरक्षा में उसकी भूमिका के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना था।

इसके माध्यम से उपस्थित लोगों को भारतीय वायुसेना की सटीकता , पेशेवर दक्षता एवं परिचालन उत्कृष्टता को देखने का अवसर मिला। कार्यक्रम में आमजन , विशेषकर युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन ने देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने तथा भारतीय वायुसेना के कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के तहत युवाओं को भारतीय वायुसेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से स्थल पर वायुसेना की पब्लिसिटी स्टॉल भी स्थापित की गई। युवाओं ने स्टॉल पर पहुंचकर भारतीय वायुसेना में भर्ती की पात्रता , प्रवेश एवं करियर के अवसरों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को वायुसेना में भविष्य तलाशने के लिए प्रेरित करने हेतु पोस्टर , ड्राइंग बुक एवं पेम्फलेट सहित प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया।

यह आयोजन सफल रहा तथा इसने सिविल प्रशासन और वायुसेना के बीच प्रभावी समन्वय एवं जनसहभागिता को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम ने आगंतुकों को यादगार अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं को भारतीय वायुसेना की गौरवशाली सेवा परंपरा और राष्ट्र के प्रति उसके योगदान के बारे में जानने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर उत्तर राजेंद्र सिंह सहित एयरफोर्स के कार्मिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

हेमंत/नितिन

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News