Skip to content
हिन्दी
BREAKING

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने हाथीखेड़ा एवं महाराणा प्रताप नगर राजकीय विद्यालयों में किया निर्माण कार्यों का शुभारम्भ विधायक कोष से 22.27 लाख रुपये की लागत से बनेंगे दो कक्षा-कक्ष एवं टीन शेड

Updated:

जयपुर , 2 नवम्बर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को हाथीखेड़ा एवं महाराणा प्रताप नगर स्थित राजकीय विद्यालयों में विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया। विधायक कोष से कुल 22.27 लाख रुपये की लागत से ये कार्य करवाए जाएंगे। इनमें राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कनाड़िया , हाथीखेड़ा में 17.27 लाख रुपये की लागत से दो नए कक्षा-कक्ष तथा राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय , महाराणा प्रताप नगर में 5 लाख रुपये की लागत से टीन शेड का निर्माण शामिल है। इस अवसर श्री देवनानी ने कहा कि हाथ

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने हाथीखेड़ा एवं महाराणा प्रताप नगर राजकीय विद्यालयों में किया निर्माण कार्यों का शुभारम्भ विधायक कोष से 22.27 लाख रुपये की लागत से बनेंगे दो क

जयपुर , 2 नवम्बर।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को हाथीखेड़ा एवं महाराणा प्रताप

नगर स्थित राजकीय विद्यालयों में विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया।

विधायक कोष से कुल 22.27 लाख रुपये की लागत से ये कार्य करवाए जाएंगे। इनमें राजकीय उच्च प्राथमिक

विद्यालय कनाड़िया , हाथीखेड़ा में 17.27 लाख रुपये की लागत से दो नए कक्षा-कक्ष तथा

राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय , महाराणा प्रताप नगर में 5 लाख रुपये की

लागत से टीन शेड का निर्माण शामिल है।

इस अवसर श्री

देवनानी ने कहा कि हाथीखेड़ा विद्यालय में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते

हुए अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण करवाया जा रहा है। वहीं , महाराणा प्रताप

नगर स्थित संस्कृत विद्यालय में कमरों की खुली छत पर टीन शेड बनाया जाएगा। इन

कार्यों के पूर्ण होने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा

तथा विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि

राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा

विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए

निरंतर प्रयासरत है। विद्यालयों में भवन , अतिरिक्त कक्षा-कक्ष , प्रयोगशालाओं ,

खेल

सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक संसाधनों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि

विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार विद्यार्थियों के सर्वांगीण

विकास के लिए महत्वपूर्ण है। नए कक्षा-कक्षों के निर्माण से विद्यार्थियों को

सुरक्षित एवं अनुकूल अध्ययन वातावरण मिलेगा। अजमेर में भी शिक्षा के क्षेत्र में

नए आयाम स्थापित हो रहे हैं तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विद्यालयों का

निरंतर विकास किया जा रहा है।

उन्होंने

विद्यार्थियों से विद्यालय को अपना परिवार मानते हुए उसकी स्वच्छता , अनुशासन और

गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कोई व्यक्ति अपने घर

में गंदगी नहीं करता , उसी प्रकार विद्यालय परिसर को भी स्वच्छ और व्यवस्थित रखना प्रत्येक

विद्यार्थी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में

महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में

क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

———

भानुप्रताप/ब्रजेश

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला अजमेर, जिला जयपुर) · 02 नवम्बर 2026, 10:11 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मिल रहा प्रोत्साहन— राजस्थान के पहले 15 सरकारी स्कूल शिक्षक बने ‘स्टार टीचर’ CBA में उत्कृष्ट परिणाम और नवाचारी शिक्षण पद्धतियों के लिए शिक्षकों को मिला सम्मान, हर माह होगा उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन

Rajasthan

हर बच्चे का स्कूल में प्रवेश, शिक्षा विभाग का संकल्प—‘राजस्थान शिक्षा सेतु अभियान’  -प्रति 1,000 बालकों पर 1,143 बालिकाएं, सरकारी स्कूलों में बढ़ा बेटियों का भरोसा -शिक्षा से वंचित हर बच्चे की होगी पहचान, स्कूल में प्रवेश दिलाने को चलेगा विशेष अभियान -सरकारी स्कूलों में पांच साल बाद बढ़ा नामांकन, 72

Rajasthan

कैबिनेट सचिव से मिले मुख्य सचिव डिरेगुलेशन एंड कम्प्लायंस रिडक्शन तथा ज्ञान भारतम् मिशन की प्रगति से कराया अवगत प्रदेश में 24 लाख से अधिक पांडुलिपियों का सत्यापित सर्वेक्षण, लगभग एक लाख 61 हजार का डिजिटलीकरण

Rajasthan