Skip to content
हिन्दी
BREAKING

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जयपुर को मिला राजस्थान का स्वच्छतम शहर होने का गौरव

Updated:

जयपुर, 11 नवम्बर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में राजस्थान ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। देशभर में आयोजित स्वच्छता के प्रतिष्ठित सर्वेक्षण में जयपुर को राजस्थान का स्वच्छतम शहर (State First swachh City) होने का गौरव प्राप्त हुआ है। दिनांक 11 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के माननीय नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा, जयपुर न

जयपुर, 11 नवम्बर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में राजस्थान ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। देशभर में आयोजित स्वच्छता के प्रतिष्ठित सर्वेक्षण में जयपुर को राजस्थान का स्वच्छतम शहर (State First swachh City) होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

दिनांक 11 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के माननीय नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा, जयपुर नगर निगम मेयर श्री सुनील कोठरी ओर प्रमुख शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग, श्री रवि जैन तथा जयपुर नगर निगम आयुक्त श्री ओम कसेरा ने पुरस्कार प्राप्त किया।

यह उपलब्धि जयपुर शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, ठोस कचरा प्रबंधन, घर-घर कचरा संग्रहण, स्रोत पर कचरे के पृथक्करण, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में जयपुर नगर निगम के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्वच्छता मित्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा शहर के जागरूक नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

स्वच्छ सर्वेक्षण में प्राप्त यह सम्मान राजस्थान के सभी नगरीय निकायों के लिए प्रेरणास्रोत है। राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के सभी शहरों में स्वच्छता, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन एवं नागरिक सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ करते हुए स्वच्छ एवं विकसित राजस्थान के लक्ष्य को साकार किया जाए। --------- कुणाल/ अभिषेक

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार · 11 नवम्बर 2026, 08:04 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

वन राज्यमंत्री ने किया सामान्य चिकित्सालय में बनने वाले नवीन नेत्र चिकित्सा भवन का शिलान्यास, नेत्र यूनिट के निर्माण से मरीजों को मिलेगी अत्याधुनिक नेत्र रोग की सुविधा - वन राज्यमं

वन राज्यमंत्री ने किया सामान्य चिकित्सालय में बनने वाले नवीन नेत्र चिकित्सा भवन का शिलान्यास, नेत्र यूनिट के निर्माण से मरीजों को मिलेगी अत्याधुनिक नेत्र रोग की सुविधा - वन राज्यमंत्री श्री शर्मा

Rajasthan
आरवीयूएन के सीएमडी देवेंद्र श्रृंगी ने किया कोटा और छबड़ा के विद्युत गृहों का निरीक्षण -रबी सीजन में विद्युत मांग के अनुरूप विद्युतगृहों की सभी इकाइयों से पूर्ण क्षमता पर उत्पादन क

आरवीयूएन के सीएमडी देवेंद्र श्रृंगी ने किया कोटा और छबड़ा के विद्युत गृहों का निरीक्षण -रबी सीजन में विद्युत मांग के अनुरूप विद्युतगृहों की सभी इकाइयों से पूर्ण क्षमता पर उत्पादन के निर्देश दिये -कोयला भंडार बढ़ाने एवं मशीनों का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने पर दिया जोर -कोटा में बीईएसएस कार्य शीघ्र प

Rajasthan