





जयपुर, 11 नवम्बर। कर्नाटक की राज्यपाल श्रीमती सुधा यादव तथा शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग मंत्री श्री मदन दिलावर ने बहरोड विधायक एवं पूर्व मंत्री दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन पर उनके अलवर स्थित आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रृद्धाजंलि अर्पित की तथा शोक संतृप्त परिवारजनों का ढांढस बंधाया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां, थानागाजी विधायक श्री कांति प्रसाद मीणा, पूर्व विधायक श्री जयराम जाटव, श्री बनवारी लाल सिंघल एवं श्री ज्ञानदेव आहूजा, जिला अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता ने भी दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव को श्रृद्धासुमन अर्पित कर भावभानी श्रृद्धाजंलि अर्पित की। ---- मनोज/अभिषेक
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला अलवर, जिला जयपुर) · 11 नवम्बर 2026, 07:57 PM — मूल विज्ञप्ति
