Skip to content
BREAKING

शासन सचिवालय में महेश कुमार शर्मा, मोहम्मद साजिद और कालूराम जमादार को दी भावभीनी विदाई

Updated:

पूर्व अध्यक्ष महेश व्यास ने सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं और कार्यशैली की सराहना की, अधिकारी संघ अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा ने स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की कामना की

शासन सचिवालय में महेश कुमार शर्मा, मोहम्मद साजिद और कालूराम जमादार को दी भावभीनी विदाई
— Times of Rajasthan

जयपुर। शासन सचिवालय के सभागार में वरिष्ठ उप शासन सचिव महेश कुमार शर्मा, उप शासन सचिव मोहम्मद साजिद एवं कालूराम जमादार का सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के सेवाकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की और उन्हें भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष महेश व्यास ने महेश कुमार शर्मा एवं मोहम्मद साजिद के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने सेवाकाल में जिम्मेदारी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य किया। उन्होंने उनके साथ जुड़े विभिन्न संस्मरण भी साझा किए और उनके कार्य अनुभवों को याद किया।

इस अवसर पर अधिकारी संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा ने महेश कुमार शर्मा, मोहम्मद साजिद एवं कालूराम जमादार को सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा से मुक्त होने का अवसर है, लेकिन जीवन में सक्रियता और सामाजिक योगदान का सिलसिला निरंतर जारी रहना चाहिए। उन्होंने आशा जताई कि तीनों सेवानिवृत्त कार्मिक आगे भी अपने अनुभवों और मार्गदर्शन से समाज को लाभान्वित करते रहेंगे।

कार्यक्रम में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विवेक चौधरी, निकुंज दीक्षित अध्यक्ष राजस्थान विधि रचना सेवा संघ,नरपत सिंह,अध्यक्ष राजस्थान सचिवालय सहायक कर्मचारी संघ, बजरंग लाल शर्मा अध्यक्ष,राजस्थान सचिवालय तकनीकी संघ मौजूद रहे ।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के साथ बिताए कार्यकाल को याद किया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

इस दौरान सेवानिवृत हो रहे अधिकारी और कार्मिकों के परिजन मौजूद रहे ।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News