Skip to content
हिन्दी
BREAKING

शासन सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ने किया राजस्थान संपर्क 181 केंद्र का निरीक्षण पात्र परिवारों को समय पर मिले राशन, वितरण में कोताही बरतने वाले उचित मूल्य दुकानदारों पर होगी कार्रवाई खाद्य विभाग के करीब 2.89 लाख परिवाद निस्तारित, औसतन 12 दिन लगे

Updated:

जयपुर, 12 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के क्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के शासन सचिव डॉ. रोहित गुप्ता ने गुरुवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पात्र परिवारों को समय पर राशन उपलब्ध कराने और पिछले माह राशन नहीं देने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डॉ. गुप्ता ने वीडियो कॉल के माध्यम से परिवादियों और जिला रसद अधिकारियों से संवाद किया। खैरथल-तिजारा के शाहीद खान ने राशन की द

शासन सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ने किया राजस्थान संपर्क 181 केंद्र का निरीक्षण
पात्र परिवारों को समय पर मिले राशन, वितरण में कोताही बरतने वाले उचित मूल्य दुकानदा

जयपुर, 12 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के क्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के शासन सचिव डॉ. रोहित गुप्ता ने गुरुवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पात्र परिवारों को समय पर राशन उपलब्ध कराने और पिछले माह राशन नहीं देने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डॉ. गुप्ता ने वीडियो कॉल के माध्यम से परिवादियों और जिला रसद अधिकारियों से संवाद किया। खैरथल-तिजारा के शाहीद खान ने राशन की दुकान समय पर नहीं खुलने और राशन मिलने में देरी की शिकायत की। डॉ. गुप्ता ने उन्हें गुरुवार को ही राशन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। करौली के रोहित कुमार की चार माह से राशन नहीं मिलने की शिकायत पर डॉ. गुप्ता ने जिला रसद अधिकारी को संबंधित विक्रेता से वितरण का प्रतिशत पता कर जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला रसद अधिकारियों को राशन विक्रेताओं से नियमित रूप से मिलने और वितरण की अद्यतन जानकारी रखने के निर्देश दिए। चित्तौड़गढ़ के लक्ष्मण मेघवाल ने पूरा राशन नहीं मिलने और अलवर की सुनीता ने चार माह का राशन नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर शासन सचिव ने अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

खाद्य विभाग से जुड़े कुल 2,92,542 परिवादों में से करीब 2.89 लाख का निस्तारण हुआ है। निस्तारण में औसतन 12 दिन लगे। सत्यापित प्रकरणों में 74.09 प्रतिशत परिवादियों ने निस्तारण पर संतोष जताया। डॉ. गुप्ता ने राजस्थान संपर्क पोर्टल की कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सुविधा के बारे में भी जानकारी ली और इसे सुविधाजनक व जनोपयोगी बताया। इस अवसर पर विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

------

ऋचा/ईशा

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 12 नवम्बर 2026, 03:17 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News