- हीरो मोटोकॉर्प ने सीएसआर के तहत हेलमेट सहित उपलब्ध कराईं मोटरसाइकिलें
- राइड सेफ इंडिया पहल की सराहना कर राज्यपाल ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
कोटपूतली-बहरोड़, 27 अक्टूबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने मंगलवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराणा स्थित हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के संयंत्र में राजस्थान पुलिस के लिए 30 मोटरसाइकिलों को झंडी दिखाकर रवाना किया। राइजिंग नीमराणा कार्यक्रम के तहत आयोजित इस पहल में राज्यपाल ने सहभागिता करते हुए सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की पालना के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
श्री बागड़े ने हीरो मोटोकॉर्प की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत संचालित ‘राइड सेफ इंडिया’ कार्यक्रम के तहत राजस्थान पुलिस को मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की।
