Skip to content
BREAKING

राज्यपाल श्री बागडे ने स्व. श्री भैरोंसिंह शेखावत स्मारक पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

Updated:

जयपुर, 23 अक्टूबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे स्व. श्री भैरोंसिंह शेखावत की जयंती पर, विद्याधर नगर स्थित उनके स्मृति स्थल पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

राज्यपाल श्री बागडे ने स्व. श्री भैरोंसिंह शेखावत स्मारक पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर, 23 अक्टूबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे स्व. श्री भैरोंसिंह शेखावत की जयंती पर, विद्याधर नगर स्थित उनके स्मृति स्थल पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

बाद में उन्होंने वहीं स्मारक स्थल पर हरि कीर्तन भी सुना।

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि राजनीति में शुचिता से जुड़े स्व. श्री शेखावत गरीबों और वंचित तबके के लिए, निरंतर कार्य करने वाले लोकप्रिय राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने स्व. श्री शेखावत के आदर्श और सिद्धांतों को अनुकरणीय बताते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

डॉ. राजेश व्यास/ब्रजेश

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News