Skip to content
हिन्दी
BREAKING

श्रीगंगानगर में नशा मुक्ति साइकिल मैराथन की तैयारी

Updated:

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत श्रीगंगानगर में नशा मुक्ति साइकिल मैराथन को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।

राजकीय विद्यालयों में नशा मुक्ति साइकिल मैराथन को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

श्रीगंगानगर, 26 नवम्बर। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत श्रीगंगानगर में नशा मुक्ति साइकिल मैराथन को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत श्रीगंगानगर को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के नेतृत्व में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से साधुवाली स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

नशा मुक्ति पर हुई चर्चा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री विरेन्द्र पाल सिंह के निर्देशानुसार कार्यशाला में श्री विक्रम ज्याणी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। यदि युवा स्वस्थ जीवन को चुनेंगे, तो समाज अपने आप नशे के अंधकार से बाहर निकलने लगेगा।

उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि युवा नशे को फैशन या शौक समझने की मानसिकता से बाहर निकलें और खेल, शिक्षा, कला, संस्कृति एवं सकारात्मक गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

  • नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी, अभिभावक और नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
  • श्री ज्याणी ने विद्यार्थियों को आगामी 6 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली श्रीगंगानगर साइक्लोथॉन के उद्देश्य से अवगत करवाते हुए कहा कि यह केवल साइकिल चलाने का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, नशा मुक्त युवा और जागरूक समाज के निर्माण का जनआंदोलन है।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News