Skip to content
हिन्दी
BREAKING

कोटपूतली-बहरोड़ में पंचायत समिति प्रधान और उप प्रधान का चुनाव

Updated:

कोटपूतली-बहरोड़ में 27 और 28 नवंबर को पंचायत समिति प्रधान और उप प्रधान का चुनाव होगा। निर्वाचन प्रक्रिया पंचायत समिति सभागार भवनों में होगी।

कोटपूतली-बहरोड में पंचायत समिति प्रधान और उप प्रधान का चुनाव
— Times of Rajasthan

कोटपूतली-बहरोड़ में 27 और 28 नवंबर को पंचायत समिति प्रधान और उप प्रधान का चुनाव होगा। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी सोहन सिंह नरुका ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया पंचायत समिति सभागार भवनों में आयोजित की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रातः 10 बजे से आयोजित होगी। प्रधान के लिए 27 नवंबर और उप प्रधान के लिए 28 नवंबर को नाम निर्देशन पत्र प्रातः 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

आपके काम की बात

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को निर्वाचन बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 एवं राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार संपादित की जाएगी।

  • मेड- कुंडला पंचायत समिति के प्रधान एवं उप प्रधान की निर्वाचन प्रक्रिया विराटनगर पंचायत समिति कार्यालय में होगी।
  • नारायणपुर पंचायत समिति की निर्वाचन प्रक्रिया उपखण्ड कार्यालय नारायणपुर में होगी।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News