
जयपुर, 13 नवम्बर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को लोकभवन में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी और उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा, न्यायाधिपति प्रमिल कुमार माथुर सहित बड़ी संख्या में विशिष्टजनों ने पहुंचकर मुलाकात कर दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल को गुरूवार को भी लोकभवन में दीपावली की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। राज्यपाल ने सभी का अभिनंदन करते हुए दीपावली के नव वर्ष की बधाई दी। ------ डॉ. राजेश व्यास/मोहन
