Skip to content
BREAKING

राजस्थान में ‘BRICS Sustainable Lifestyle Week 2026’ का सफल आयोजन ; सात दिनों में 78 हजार से अधिक गतिविधियां , 8.55 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी

Updated:

जयपुर , 7 नवम्बर। भारत की BRICS अध्यक्षता के अंतर्गत 1 से 7 नवम्बर , 2026 तक आयोजित ‘BRICS Sustainable Lifestyle Week 2026’ का राजस्थान में व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल आयोजन किया गया। राज्य में इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक जन - जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव श्री वी . श्रीनिवास ने बैठक आयोजित कर सभी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों , जिला कलेक्टर्स एवं विभागीय नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा - निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके परिणामस

राजस्थान में ‘BRICS Sustainable Lifestyle Week 2026’ का सफल आयोजन ; सात दिनों में 78 हजार से अधिक गतिविधियां , 8.55 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी

जयपुर , 7 नवम्बर। भारत की BRICS अध्यक्षता

के अंतर्गत 1 से 7 नवम्बर , 2026 तक

आयोजित ‘BRICS

Sustainable Lifestyle Week 2026’ का

राजस्थान में व्यापक जनभागीदारी

के साथ सफल आयोजन

किया गया। राज्य में

इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन

एवं व्यापक जन - जागरूकता सुनिश्चित

करने के लिए मुख्य

सचिव श्री वी . श्रीनिवास

ने बैठक आयोजित कर

सभी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों , जिला

कलेक्टर्स एवं विभागीय नोडल

अधिकारियों को आवश्यक दिशा - निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान

किया। इसके परिणामस्वरूप राज्य

के विभिन्न विभागों , जिला प्रशासन , शैक्षणिक

संस्थानों , स्थानीय निकायों एवं जनसामान्य के

सहयोग से सात दिनों

तक पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को जन - आंदोलन

का स्वरूप देने के उद्देश्य

से प्रदेशभर में विभिन्न जागरूकता

एवं व्यवहार परिवर्तन संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं।

मुख्य सचिव श्री वी .

श्रीनिवास एवं अतिरिक्त मुख्य

सचिव , वन एवं पर्यावरण

विभाग श्री आनंद कुमार

ने अभियान के प्रथम दिवस

जयपुर में आयोजित ‘Cyclothon for All’ में स्वयं भाग

लेकर स्वस्थ जीवनशैली एवं पर्यावरण संरक्षण

का संदेश दिया। वहीं , ई - कचरा (E-waste) प्रबंधन

दिवस के अवसर पर

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में आयोजित कार्यक्रम

में भी मुख्य सचिव

श्री वी . श्रीनिवास उपस्थित

रहे। इस कार्यक्रम के

माध्यम से ई - कचरे

के पृथक्करण , पुनः उपयोग , पुनर्चक्रण

एवं अधिकृत माध्यमों से वैज्ञानिक निस्तारण

के प्रति आमजन को जागरूक

किया गया।

सप्ताह के दौरान प्रतिदिन

एक विशेष विषय पर केंद्रित

गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें

स्वस्थ जीवनशैली अपनाना , ऊर्जा संरक्षण , जल संरक्षण , सतत

खाद्य प्रणालियों को बढ़ावा देना ,

एकल उपयोग प्लास्टिक का त्याग , ई - कचरे में कमी

तथा सामान्य अपशिष्ट में कमी जैसे

विषय शामिल रहे। इन गतिविधियों

के माध्यम से नागरिकों को

अपनी दैनिक आदतों में छोटे लेकिन

प्रभावी बदलाव अपनाने के लिए प्रेरित

किया गया।

अभियान की विशेष उपलब्धि

यह रही कि मिशन

लाइफ का संदेश केवल

जिला मुख्यालयों एवं शहरी क्षेत्रों

तक सीमित नहीं रहा , बल्कि

जमीनी स्तर पर गांव - गांव तक पहुंचा।

विद्यालयों , जवाहर नवोदय विद्यालयों , आंगनबाड़ी केंद्रों , ग्राम पंचायत भवनों , सरकारी कार्यालयों एवं स्थानीय संस्थानों

में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से

बच्चों , युवाओं , महिलाओं एवं ग्रामीण समुदायों

को पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित

किया गया। इस प्रकार

मिशन लाइफ के सातों

विषयों को आमजन के

दैनिक जीवन से जोड़ते

हुए व्यापक स्तर पर जन - जागरूकता का प्रसार किया

गया।

राज्य की प्रगति रिपोर्ट

के अनुसार , 7 नवम्बर को गतिविधियां जारी

रहने तक अभियान के

अंतर्गत कुल 78,221 कार्यक्रम / गतिविधियां आयोजित की गईं , जिनमें

8,55,208 लोगों ने सहभागिता की।

इस प्रकार सात दिनों के

दौरान औसतन प्रतिदिन लगभग

1.22 लाख लोगों की भागीदारी दर्ज

की गई। इन गतिविधियों

में राज्य के विभिन्न विभागों

की सक्रिय सहभागिता रही।

अभियान में शिक्षा विभाग ,

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज

विभाग , वन विभाग , कृषि

विभाग , ऊर्जा विभाग , जल संसाधन विभाग ,

नगरीय विकास एवं आवासन विभाग ,

स्थानीय स्वायत्त शासन विभाग , चिकित्सा

एवं स्वास्थ्य विभाग , आयुर्वेद विभाग , युवा मामले एवं

खेल विभाग तथा राजस्थान राज्य

प्रदूषण नियंत्रण मंडल सहित विभिन्न

विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका

रही। विद्यालयों , महाविद्यालयों , नवोदय विद्यालयों , आंगनबाड़ी केंद्रों , ग्राम पंचायतों एवं जिला स्तरीय

संस्थानों में विषय आधारित

कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आज , अभियान के

सातवें एवं अंतिम दिवस

की थीम ‘General Waste

Reduction’ ( सामान्य अपशिष्ट में कमी ) के

अंतर्गत प्रदेशभर में नागरिकों को

Reduce, Reuse और

Recycle ( कम उपयोग करें , पुनः उपयोग करें

एवं पुनर्चक्रण करें ) के सिद्धांतों के

प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न

कार्यक्रमों के माध्यम से

स्रोत स्तर पर कचरे

को कम करने , उपयोगी

वस्तुओं का पुनः उपयोग

करने , कचरे का पृथक्करण

करने , पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने

तथा गीले एवं सूखे

कचरे का उचित प्रबंधन

करने का संदेश दिया

गया। नागरिकों को अनावश्यक उपभोग

से बचने , एकल उपयोग वाली

वस्तुओं के स्थान पर

टिकाऊ विकल्प अपनाने तथा अपशिष्ट को

संसाधन के रूप में

देखने के लिए प्रेरित

किया गया।

ऊर्जा संरक्षण दिवस पर बिजली

की बचत , ऊर्जा दक्षता

एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग के

प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। जल संरक्षण

दिवस पर जल बचत ,

वर्षा जल संचयन एवं

जल स्रोतों के संरक्षण से

संबंधित गतिविधियां आयोजित हुईं। सतत खाद्य प्रणालियों

के अंतर्गत खाद्य अपव्यय रोकने , स्थानीय एवं मौसमी खाद्य

पदार्थों को प्रोत्साहित करने

तथा जिम्मेदार उपभोग का संदेश दिया

गया। एकल उपयोग प्लास्टिक

में कमी के दिवस

पर प्लास्टिक के विकल्प अपनाने

तथा ई - कचरा प्रबंधन

दिवस पर ई - कचरे

के उचित निस्तारण के

प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के सफल आयोजन

पर मुख्य सचिव श्री वी .

श्रीनिवास ने राजस्थान राज्य

प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अध्यक्षा

श्रीमती अपर्णा अरोड़ा , अतिरिक्त मुख्य सचिव , वन एवं पर्यावरण

विभाग श्री आनंद कुमार ,

BRICS Sustainable Lifestyle Week की

राज्य नोडल अधिकारी एवं

पर्यावरण विभाग की सचिव श्रीमती

शैलजा देवल , राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य

सचिव श्री कपिल चंद्रावल ,

सभी विभागों के विभागाध्यक्षों , जिला

कलेक्टर्स , विभागीय नोडल अधिकारियों तथा

आयोजन में सक्रिय रूप

से शामिल सभी अधिकारियों एवं

कर्मचारियों को बधाई एवं

शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी

के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते

हुए मिशन लाइफ के

सिद्धांतों को दैनिक जीवन

में अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण

के प्रति निरंतर योगदान देने का आह्वान

किया।

---

डॉ . अमृता कटारा / आकाश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 07 नवम्बर 2026, 10:02 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News