- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सड़क निर्माण में अहम उपलब्धि
- 37,527 करोड़ रुपये से हुआ 51,790 किमी सड़कों का विकास
- 9,704 करोड़ रुपये से बिछाई गई 18,917 किमी लंबाई की नई सड़कें
- 1,760 गांव डामर सड़कों से जुड़े, 12,311 करोड़ रुपये से अधिक व्यय
- अटल प्रगति पथों से ग्रामीण आबादी को मिल रहा सुगम आवागमन
जयपुर, 27 अक्टूबर। प्रदेश में गांवों से लेकर शहरों तक आमजन को सुगम आवागमन देने और आर्थिक गतिविधियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी के दृष्टिकोण के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार सड़क विकास पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 37 हजार 527 करोड़ रुपये से अधिक व्यय कर 51 हजार 790 किलोमीटर लम्बी सड़कों का विकास किया गया है, जो प्रदेश में सड़क सम्पर्क के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
प्रधानमंत्री के विजन को साकार कर रहे मुख्यमंत्री
