जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय राजनीति के प्रमुख व्यक्तित्व स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत की जयंती के अवसर पर भाजपा नेता महेश व्यास के निवास पर स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शेखावत के व्यक्तित्व, कृतित्व और जनकल्याणकारी कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में भाजपा नेता महेश व्यास ने भैरोसिंह शेखावत की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, सुशासन और आमजन के हितों को प्राथमिकता दी। उन्होंने कर्मचारियों के कल्याण के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए, जिनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाता रहेगा।

