राजस्थान सरकार
सूचना एवं जनम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026
Updated:
राजस्थान सरकार सूचना एवं जनम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 चौथे चरण में सरपंच, पंच पद के लिये मतदान 16 नवम्बर को श्रीगंगानगर, 12 नवम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की घोषणा के तहत जिले में सरपंच, पंच और उपसरंपच पदों के लिये निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण में जिले की श्रीगंगानगर उत्तर, श्रीगंगानगर दक्षिण, सादुलशहर, अनूपगढ़, घडसाना, रायसिंहनगर, पदमपुर, श्रीकरणपुर पंचायत समिति के अधीन आने वाली ग्राम पंचायतों में स
राजस्थान सरकार
सूचना एवं जनम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026
चौथे चरण में सरपंच, पंच पद के लिये मतदान 16 नवम्बर को
श्रीगंगानगर, 12 नवम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की घोषणा के तहत जिले में सरपंच, पंच और उपसरंपच पदों के लिये निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण में जिले की श्रीगंगानगर उत्तर, श्रीगंगानगर दक्षिण, सादुलशहर, अनूपगढ़, घडसाना, रायसिंहनगर, पदमपुर, श्रीकरणपुर पंचायत समिति के अधीन आने वाली ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिये मतदान 16 नवम्बर 2026 को होगा।
चौथे चरण में जिले की श्रीगंगानगर उत्तर, श्रीगंगानगर दक्षिण, सादुलशहर, अनूपगढ़, घडसाना, रायसिंहनगर, पदमपुर, श्रीकरणपुर पंचायत समिति के अधीन आने वाली ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिये नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि 15 नवम्बर 2026 निर्धारित की गई है। इसी दिन प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने का समय रहेगा। नामांकन की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे से होगी। नाम वापसी का समय दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इसके पश्चात अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित करते हुए सूची का प्रकाशन किया जायेगा। 16 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक मतदान और मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद पंच व सरपंच की मतगणना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही होगी। 17 नवम्बर को उपसरपंच का चुनाव करवाया जायेगा। -------
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला गंगानगर) · 12 नवम्बर 2026, 08:08 PM — मूल विज्ञप्ति
Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
Comments close 30 days after publication.