जिले की 8 पंचायत समितियों की 235 ग्राम पंचायतों के 796 मतदान बूथों के लिए मशीनों का आवंटन किया गया। चुनाव के लिए कुल रिजर्व सहित 1998 कंट्रोल यूनिट और 2038 बैलेट यूनिट का रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत रेंडमाइजेशन किया गया। यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।
पंचायतीराज आम चुनाव, 2026 के तृतीय चरण में तालेडा पंचायत समिति के 143 मतदान केन्द्रों के लिए रिजर्व सहित 372 कंट्रोल यूनिट तथा 372 बैलेट यूनिट का रेण्डमाईजेशन किया गया। इसी तरह चतुर्थ चरण में पंचायत समिति बूंदी के 73 मतदान केन्द्रों के लिए रिजर्व सहित 182 कंट्रोल यूनिट तथा 186 बैलेट यूनिट, पंचायत समिति हिण्डोली के 98 मतदान केन्द्रों के लिए रिजर्व सहित 244 कंट्रोल यूनिट तथा 250 बैलेट यूनिट, पंचायत समिति के.पाटन के 89 मतदान केन्द्रों के लिए रिजर्व सहित 222 कंट्रोल यूनिट तथा 228 बैलेट यूनिट, पंचायत समिति नैनवां के 133 मतदान केन्द्रों के लिए रिजर्व सहित 330 कंट्रोल यूनिट तथा 338 बैलेट यूनिट, पंचायत समिति लाखेरी के 99 मतदान केन्द्रों के लिए रिजर्व सहित 246 कंट्रोल यूनिट तथा 252 बैलेट यूनिट, पंचायत समिति खटकड के 67 मतदान केन्द्रों के लिए रिजर्व सहित 168 कंट्रोल यूनिट तथा 172 बैलेट यूनिट तथा पंचायत समिति दबलाना के 94 मतदान केन्द्रों के लिए रिजर्व सहित 234 कंट्रोल यूनिट तथा 240 बैलेट यूनिट का रेण्डमाईजेशन किया गया।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एच.डी.सिंह, समस्त पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।