


जयपुर , 27 अक्टूबर। विधानसभा अध्यक्ष श्री
वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को अजमेर जिले के केसरगंज स्थित दयानन्द बाल सदन के
Updated:
जयपुर , 27 अक्टूबर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को अजमेर जिले के केसरगंज स्थित दयानन्द बाल सदन के बालगृह में विधायक कोष से 10 लाख रुपए की लागत से फर्श निर्माण एवं जीर्णाेद्धार कार्य का शुभारम्भ किया। इस कार्य के पूर्ण होने से बालगृह में निवासरत बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा उनके लिए सुरक्षित , स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि दयानन्द बाल सदन देश की पुरानी सेवाभावी संस्थाओं में से एक है। यह स्वयंसेवी संस्था अ




जयपुर , 27 अक्टूबर। विधानसभा अध्यक्ष श्री
वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को अजमेर जिले के केसरगंज स्थित दयानन्द बाल सदन के
बालगृह में विधायक कोष से 10 लाख रुपए की लागत से फर्श निर्माण एवं
जीर्णाेद्धार कार्य का शुभारम्भ किया। इस कार्य के पूर्ण होने से बालगृह में
निवासरत बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा उनके लिए सुरक्षित , स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध
कराने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि
दयानन्द बाल सदन देश की पुरानी सेवाभावी संस्थाओं में से एक है। यह स्वयंसेवी
संस्था अनाथ , निराश्रित ,
असहाय तथा खोए
हुए बालक-बालिकाओं का निःशुल्क पालन-पोषण करने के साथ उन्हें शिक्षित एवं
संस्कारित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। संस्था के माध्यम से अनेक बच्चों
को आत्मनिर्भर एवं समाजोपयोगी नागरिक बनाने में योगदान दिया गया है। संस्था द्वारा
किए जा रहे सेवा कार्य सराहनीय हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य
सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों को
गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही
है। विद्यालयों में भवन , अतिरिक्त कक्षा-कक्ष , प्रयोगशालाओं , खेल सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक संसाधनों
के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान
देना नहीं , बल्कि
विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार , अनुशासन , आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की
भावना विकसित करना भी है।
———
भानुप्रताप/रवीन्द्र
संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला अजमेर, जिला जयपुर) · 27 अक्टूबर 2026, 08:51 PM — मूल विज्ञप्ति
Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
Comments close 30 days after publication.