
पंचायतीराज आम चुनाव, 2026
चतुर्थ चरण के लिए मतदान दलों का अंतिम रेंडमाइजेशन संपन्न
Updated:
पंचायतीराज आम चुनाव, 2026 चतुर्थ चरण के लिए मतदान दलों का अंतिम रेंडमाइजेशन संपन्न बूंदी, 12 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में होने वाले चतुर्थ चरण के मतदान के लिए गुरूवार को एनआईसी कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) हरफूल सिंह यादव की उपस्थिति में मतदान दलों में नियोजित कार्मिकों का अंतिम रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। इस दौरान मतदान दलों में शामिल कार्मिकों को मतदान केन्द्रों का आवंटन किया गया। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी विकास मीणा ने बताया कि कंप्यूटरीकृत प्रक्रिय


पंचायतीराज आम चुनाव, 2026
चतुर्थ चरण के लिए मतदान दलों का अंतिम रेंडमाइजेशन संपन्न
बूंदी, 12 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में होने वाले चतुर्थ चरण के मतदान के लिए गुरूवार को एनआईसी कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) हरफूल सिंह यादव की उपस्थिति में मतदान दलों में नियोजित कार्मिकों का अंतिम रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। इस दौरान मतदान दलों में शामिल कार्मिकों को मतदान केन्द्रों का आवंटन किया गया।
जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी विकास मीणा ने बताया कि कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया के जरिए 195 ग्राम पंचायतों के लिए 239 रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) और 653 मतदान केन्द्रों के लिए 3843 मतदान अधिकारियों (पीआरओ, पीओ प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ) की ड्यूटी तय की गई।
रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एच.डी. सिंह, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चारू, अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) रमेश देव सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बूंदी) · 12 नवम्बर 2026, 04:38 PM — मूल विज्ञप्ति
Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
Comments close 30 days after publication.