पाली। राजस्थान में आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बीकानेर से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह पाली जिले में सक्रिय हैं। पंचायत राज चुनावों के लिए उन्हें पाली जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे चुनावी तैयारियों के तहत स्थानीय भाजपा विधायकों और संगठन पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर पैनल तैयार करने में जुटे हैं।

जानकारी के अनुसार, डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कल देर रात तक पाली के भाजपा विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संभावित नामों पर चर्चा की और पैनल को अंतिम रूप दिया। अब वे इस पैनल को लेकर जयपुर पहुंच रहे हैं, जहां पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के समक्ष इसे रखा जाएगा।
जयपुर में होगा पैनल पर मंथन
