राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर
निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करें बजट घोषणाओं की क्रियान्वति
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
Updated:
राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करें बजट घोषणाओं की क्रियान्वति साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश श्रीगंगानगर, 23 नवंबर। जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर द्वारा बैठक में वर्तमान सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने को लेकर भी जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने
राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर
निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करें बजट घोषणाओं की क्रियान्वति
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
श्रीगंगानगर, 23 नवंबर। जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर द्वारा बैठक में वर्तमान सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने को लेकर भी जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला कलक्टर ने बैठक में वर्तमान सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रस्तावित लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रमों के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित तैयारियां पूर्ण कर लेवें। बजट घोषणाओं के लम्बित कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर उन्हें जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये गए। इस दौरान हरियालो राजस्थान, नमो नर्सरी पर भी चर्चा करते हुए जिला कलक्टर द्वारा सड़क किनारों से विलायती बबूल और झाड़ियां हटाने के लिए वन विभाग को निर्देशित किया गया।
विद्युत कनेक्शन की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग करें। कचरा प्रबंधन प्लांट कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन कोर्ट कॉम्प्लेक्स के सामने से कचरा निस्तारण के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देशित किया। पिंक टॉयलेट, बायोवेस्ट सहित नगर निकायों से जुड़े अन्य प्रकरणों की समीक्षा करने के साथ-साथ जिला कलक्टर द्वारा जिला राजकीय चिकित्सालय के पीएमओ, नगर परिषद और आरयूडीआईपी अधिकारियों को लंबित कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने गजसिंहपुर बस स्टैंड, गजसिंहपुर और सादुलशहर खेल स्टेडियम में जारी विकास कार्य प्रगति की समीक्षा भी की। महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में नगर विकास न्यास द्वारा करवाए जा रहे कार्यों पर चर्चा करते हुए जिला कलक्टर द्वारा संबंधित कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अनूपगढ़ में निर्माणाधीन इंडोर हॉल, लालगढ़ में हैंडबॉल अकेडमी, जिला मुख्यालय स्थित सूरतगढ़ सड़क पर जारी नाला निर्माण और जल संसाधन विभाग द्वारा शिवपुर हैड में करवाए जा रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई।
सीएम प्रकरण एवं संपर्क पोर्टल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने आमजन की परिवेदनाओं के समुचित निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि संपर्क पोर्टल पर आने वाले सभी प्रकरणों में संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक नियमित कार्यवाही करते हुए परिवादी को राहत पहुंचाई जाये।
इस अवसर पर एडीएम सर्तकता श्री अश्विन के. पंवार, जिला परिषद सीईओ श्री हरिराम चौहान, श्रीमती अमिता बिश्नोई, श्री संजीव वर्मा, श्री मिलखराज चुघ, श्री मंगत सेतिया, श्री मोहनलाल अरोड़ा, श्री वीरेंद्रपाल सिंह श्री विजय कुमार, डॉ. मुकेश मेहता, डॉ. सुखपाल बराड़, श्रीमती पूजा अग्रवाल, श्रीमती प्रीति गर्ग, श्री अरविन्दर सिंह, श्री नेमीचंद वर्मा, डॉ. अरविंद मित्तल, श्री सुखमन जोहल, श्री दिनेश राजपुरोहित, श्री प्रदीप मीणा, श्री हरजिंदर सिंह बराड़, श्री विनोद स्वामी, श्री देवानंद सहित अन्य मौजूद रहे। (फोटो सहित)
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला गंगानगर) · 23 नवम्बर 2026, 02:06 PM — मूल विज्ञप्ति
Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
Comments close 30 days after publication.