सीकर में जिला परिषद उप-प्रमुख का निर्वाचन 26 नवंबर को प्रातः 10 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित किया जाएगा।
रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न करवाई जाएगी।
निर्वाचन प्रक्रिया का विवरण
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 26 नवंबर को प्रातः 10 बजे बैठक प्रारंभ होगी। अभ्यर्थी प्रातः 11 बजे तक अपने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे से की जाएगी। अभ्यर्थी दोपहर 1 बजे तक अपने नाम निर्देशन-पत्र वापस ले सकेंगे।
- चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन दोपहर एक बजे तुरंत बाद किया जाएगा।
- यदि आवश्यक हो, तो अपराह्न 3 बजे से सायं 5 बजे के मध्य मतदान करवाया जाएगा।
