Skip to content
BREAKING

निदेशालय आईसीडीएस में बाल विवाह मुक्त भारत के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित

Updated:

जयपुर, 27 अक्टूबर। समेकित बाल विकास सेवाएं, निदेशालय जयपुर मुख्यालय परिसर में मंगलवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

निदेशालय आईसीडीएस में बाल विवाह मुक्त भारत के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर, 27 अक्टूबर। समेकित बाल विकास सेवाएं, निदेशालय जयपुर मुख्यालय परिसर में मंगलवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में निदेशक, समेकित बाल विकास सेवाएं श्री वासुदेव मालावत सहित निदेशालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली।

इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्मिकों ने शपथ ली —

“बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और कानून का उल्लंघन है। मैं बाल विवाह के खिलाफ हर संभव प्रयास करूंगा/करूंगी, अपने परिवार, पड़ोस और समुदाय में बाल विवाह नहीं होने दूंगा/दूंगी, किसी भी प्रयास की सूचना पंचायत और सरकार को दूंगा/दूंगी तथा बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में योगदान दूंगा/दूंगी।”

निदेशक श्री मालावत ने कहा कि बाल विवाह बालक एवं बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास में बड़ी बाधा है। इसे रोकने के लिए जन-जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने मुख्यालय के साथ ही सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में इस शपथ को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आमजन तक पहुंचाने के प्रयास करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्रीमती अलका विश्नोई, अतिरिक्त निदेशक (पोषण) श्री दीनानाथ बब्बल, उप निदेशक (विश्व खाद्य कार्यक्रम) श्रीमती सरोज ढाका सहित निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

गजाधर/आकाश

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News