- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में अंतरराज्यीय जल सहयोग के नए आयाम स्थापित ,
- सहमति , समन्वय , सहयोग और विश्वास से दशकों से लम्बित जल समझौतों ने लिया मूर्त रूप
- केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल
- पेयजल और सिंचाई के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार का लक्ष्य ,
- नर्मदा जल के बेहतर उपयोग से जलाभावग्रस्त क्षेत्रों को मिलेगी राहत ,
- अधिशेष नर्मदा जल भंडारण के लिए तैयार हो रही परियोजना रिपोर्ट
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर , 27 अक्टूबर। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की अध्यक्षता में मंगलवार को नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण समीक्षा समिति की 15वीं बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा , महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस , मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव , गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल सहित वरिष्ठ अधिकारीगण वीसी के माध्यम से जुड़े।
केन्द्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में वर्षों से लम्बित अंतरराज्यीय जल सहयोग के नए आयाम स्थापित हुए हैं। नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की समीक्षा समिति द्वारा 7 जुलाई , 2026 को नई दिल्ली में राजस्थान , गुजरात , मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में हुए समझौते को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति , समन्वय , सहयोग और विश्वास से दशकों पुराने जल समझौतों ने मूर्त रूप लिया है।
