Skip to content
BREAKING

कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

Updated:

चूरू, 29 अक्टूबर। जिला कलक्टर व जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सुराणा ने आदेश जारी कर 08 नवंबर को दीपावली, 09 नवंबर को गोवर्धन व 11 नवंबर को भाईदूज के पर्व पर जिले के विभिन्न कस्बों एवं क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
— Times of Rajasthan

चूरू, 29 अक्टूबर। जिला कलक्टर व जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सुराणा ने आदेश जारी कर 08 नवंबर को दीपावली, 09 नवंबर को गोवर्धन व 11 नवंबर को भाईदूज के पर्व पर जिले के विभिन्न कस्बों एवं क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

आदेश के अनुसार चूरू एडीएम को चूरू, राजगढ़, सिद्धमुख, तारानगर, भानीपुरा व सरदारशहर के लिए तथा सुजानगढ़ एडीएम को सुजानगढ़, रतनगढ़, राजलदेसर एवं बीदासर के लिए समग्र प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा चूरू, राजगढ़, तारानगर, रतनगढ़, बीदासर, सुजानगढ़ व सरदारशहर एसडीएम को उनसे संबंधित संपूर्ण उपखंड क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाया गया है। इसी क्रम में चूरू तहसीलदार को रतननगर, राजगढ़ तहसीलदार को राजगढ़, सिद्धमुख तहसीलदार को सिद्धमुख, तारानगर तहसीलदार को साहवा, राजलदेसर तहसीलदार को राजलदेसर, सरदारशहर तहसीलदार को सरदाशहर, सुजानगढ़ तहसीलदार को सालासर, बीदासर तहसीलदार को छापर एवं भानीपुरा तहसीलदार को भानीपुरा, रतनगढ़ तहसीलदार को रतनगढ़ आदि कस्बों के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को पर्व/ त्यौहार के अवसर पर कानून व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री नहीं प्रचारित होने की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

(समाचार/मनीष कुमार/जनसम्पर्क अधिकारी/सू.ज.का., चूरू)

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News