


राजस्थान सरकार
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर
Updated:
राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर जिले भर में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता क्विज एवं लेख प्रतियोगिता का आयोजन श्रीगंगानगर, 21 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शनिवार को श्रीगंगानगर जिले के विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता क्विज एवं लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं निर्वाचन संबंधी विषयों पर अपनी जानकारी और विचारों को अभिव्यक्




राजस्थान सरकार
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर
जिले भर में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता क्विज एवं लेख प्रतियोगिता का आयोजन
श्रीगंगानगर, 21 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शनिवार को श्रीगंगानगर जिले के विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता क्विज एवं लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं निर्वाचन संबंधी विषयों पर अपनी जानकारी और विचारों को अभिव्यक्त किया।
आयोजन के लिए जिला स्वीप समन्वयक श्री रमन कुमार असीजा द्वारा भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त मानक प्रश्नों के आधार पर डिजिटल क्विज तैयार कर विद्यालयों एवं विद्यार्थियों के साथ साझा की गई। प्रतियोगिता की विशेष पहल के रूप में प्रतिभागियों को पूर्णतः डिजिटल प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस नवाचार की विशेष उपलब्धि यह रही कि हनुमानगढ़ एवं डीग जिले द्वारा भी इन नवाचारों को अपनाया गया तथा उनकी सराहना की गई।
विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों की सूची संबंधित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) कार्यालयों को भिजवा दी गई है। अब विधानसभा स्तर पर प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तिथियां शीघ्र ही जारी की जाएंगी।(फ़ोटो सहित) ---------
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला गंगानगर) · 21 नवम्बर 2026, 08:14 PM — मूल विज्ञप्ति
Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
Comments close 30 days after publication.