
राजस्थान सरकार
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर
Updated:
राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर आईटीआई में कौशल दीक्षांत समारोह आयोजित श्रीगंगानगर, 21 नवम्बर। राष्ट्रीय स्तर पर 5वाँ कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन देश की सभी आईटीआई व एनएसटीआई में आयोजित किया गया। लखनऊ, उत्तर प्रदेश में माननीय प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लखनऊ से देश की 236 आईटीआई व एनएसटीआई को निक की मदद से ऑनलाइन माध्यम से जोड़ा गया। राजकीय आईटीआई श्रीगंगानगर में आयोजित कार्यक्रम में आईएमसी चेयर


राजस्थान सरकार
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर
आईटीआई में कौशल दीक्षांत समारोह आयोजित
श्रीगंगानगर, 21 नवम्बर। राष्ट्रीय स्तर पर 5वाँ कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन देश की सभी आईटीआई व एनएसटीआई में आयोजित किया गया। लखनऊ, उत्तर प्रदेश में माननीय प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लखनऊ से देश की 236 आईटीआई व एनएसटीआई को निक की मदद से ऑनलाइन माध्यम से जोड़ा गया।
राजकीय आईटीआई श्रीगंगानगर में आयोजित कार्यक्रम में आईएमसी चेयरमैन श्री राम सिंह कड़वासरा व संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर श्री सुशील कुमार जांदू व निक श्रीगंगानगर से श्री परमजीत सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान संस्थान के विभिन्न ट्रेड में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य अतिथिओं द्वारा स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। लखनऊ से प्रसारित कार्यक्रम को संस्थान की कोपा लैब में दिखाया गया।
इसी क्रम में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अनूपगढ़ में भी दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री योगेश डागला, श्री पवन कुमार नागपाल अध्यक्ष संस्थान प्रबंधन समिति औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों को रोजगार एवं अप्रैटशिप के बारे में जानकारी दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच गत सत्र में अच्छे परिणाम वाले प्रशिक्षणार्थीयों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र दिये गये।
इस अवसर पर श्री मुकेश कुमार अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, श्री विकाश सोलंकी अनुदेशक, श्रीमती सीता वर्मा, श्रीमती सुमन कलसिया, श्री किशोर सिंह शेखावत, श्री हरद्वारी लाल, श्री जसविन्द्र सिंह, श्री राजू राम नायक, दिनेश झटवाल, श्रीमती लक्ष्मी जीनगर, श्री मुखराम, श्री अवतार सिंह, श्रीमती मंजूरानी, श्री सुनील चौपडा, श्री मनोज कुमार उपस्थित रहे। (फोटो सहित)
---------
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला गंगानगर) · 21 नवम्बर 2026, 08:18 PM — मूल विज्ञप्ति
Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
Comments close 30 days after publication.