Skip to content
हिन्दी
BREAKING

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने साईपुरा के मतदान केंद्र एवं आंधी के संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण— चुनाव तैयारियों  की समीक्षा कर संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा स्ट्रांग रूम सहित अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

Updated:

जयपुर , 12 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक एवं पुलिस अधीक्षक , जयपुर ग्रामीण हनुमान प्रसाद मीना ने गुरुवार को पंचायत समिति जमवारामगढ़ एवं पंचायत समिति आंधी में चुनावी तैयारियों तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने ग्राम पंचायत साईपुरा के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात उपखंड अधिकारी कार्यालय , जमवारामगढ़ में रिटर्निंग अधिकारी जमवारामगढ़ , रिटर्निंग अधिकारी आंधी , पुलिस अधि

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने साईपुरा के मतदान केंद्र एवं आंधी के संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण— चुनाव तैयारियों  की समीक्षा कर संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पर्याप्त

जयपुर ,

12 नवंबर।

पंचायतीराज आम चुनाव के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक एवं

पुलिस अधीक्षक , जयपुर ग्रामीण हनुमान प्रसाद मीना ने गुरुवार को पंचायत समिति जमवारामगढ़

एवं पंचायत समिति आंधी में चुनावी तैयारियों तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

इस दौरान जिला

निर्वाचन अधिकारी ने ग्राम पंचायत साईपुरा के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर वहां की

व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात उपखंड अधिकारी कार्यालय , जमवारामगढ़ में

रिटर्निंग अधिकारी जमवारामगढ़ , रिटर्निंग अधिकारी आंधी , पुलिस

अधिकारियों , विकास अधिकारी जमवारामगढ़ एवं आंधी तथा तहसीलदार जमवारामगढ़ एवं आंधी

के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव तैयारियों , मतदान दलों के

प्रशिक्षण एवं रवानगी , मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं , सुरक्षा

व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई।

जिला निर्वाचन

अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव शांतिपूर्ण , निष्पक्ष एवं

भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करें। मतदान

केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं तथा संवेदनशील मतदान

केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। उन्होंने आदर्श आचार संहिता एवं

राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के साथ ही

असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

बैठक के उपरांत

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत समिति आंधी के संग्रहण केंद्र पीएम श्री उच्च

माध्यमिक विद्यालय , आंधी का भी निरीक्षण किया। यहां मतदान के उपरांत ईवीएम एवं मतदान

सामग्री का संग्रहण किया जाएगा। उन्होंने संग्रहण केंद्र पर स्ट्रांग रूम , काउंटर , सुरक्षा ,

प्रकाश

एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने तथा ईवीएम की सुरक्षा में किसी

प्रकार की चूक नहीं होने देने के निर्देश दिए।

इस दौरान

रिटर्निंग अधिकारी जमवारामगढ़ ओम प्रकाश मीणा , रिटर्निंग

अधिकारी आंधी सुप्रिया कालेर , पुलिस उपाधीक्षक जमवारामगढ़ राम किशन विश्नोई ,

विकास

अधिकारी जमवारामगढ़ एवं आंधी तथा तहसीलदार जमवारामगढ़ एवं आंधी उपस्थित रहे।

———

हेमंत/ब्रजेश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 12 नवम्बर 2026, 09:00 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News