श्रीगंगानगर, 23 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर हेल्प डेस्क गठित की गई हैं।
हेल्प डेस्क के प्रभारी अधिकारी नियुक्त
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों में नाम जोड़ने, हटाने और संबंधित जानकारी देने के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर हेल्प डेस्क गठित की गई हैं।
- जिला स्तर पर हेल्प डेस्क का फोन नंबर 0154-2440935 है और सहायक निदेशक लोक सेवा श्रीमती अमिता बिश्नोई को इसका प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
- सादुलशहर विधानसभा के लिए हेल्प डेस्क का फोन नंबर 01503-222101 है और तहसीलदार सादुलशहर श्री नितिन पुरोहित इसके प्रभारी अधिकारी हैं।
- गंगानगर विधानसभा के लिए हेल्प डेस्क का फोन नंबर 0154-2460657 है और तहसीलदार गंगानगर श्रीमती हर्षिता मिढ्ढा इसके प्रभारी अधिकारी हैं।
- करणपुर विधानसभा के लिए हेल्प डेस्क का फोन नंबर 01501-228434 है और तहसीलदार करणपुर श्री गिरधारी सिंह इसके प्रभारी अधिकारी हैं।
- सूरतगढ़ विधानसभा के लिए हेल्प डेस्क का फोन नंबर 01509-220638 है और तहसीलदार सूरतगढ़ श्री विनोद कुमार इसके प्रभारी अधिकारी हैं।
- रायसिंहनगर विधानसभा के लिए हेल्प डेस्क का फोन नंबर 01507-220131 है और तहसीलदार रायसिंहनगर श्रीमती दर्शना इसके प्रभारी अधिकारी हैं।
- अनूपगढ़ विधानसभा के लिए हेल्प डेस्क का फोन नंबर 01498-252049 है और तहसीलदार अनूपगढ़ श्री रामनिवास मीणा इसके प्रभारी अधिकारी हैं।
स्रोत: Times of Rajasthan
