सवाई माधोपुर में जिला कलक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष काना राम की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलक्टर ने पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं का वित्तीय समापन (फाइनेंशियल क्लोजर) करने तथा उनका सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में दिए गए निर्देश
- जिला कलक्टर ने पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं का वित्तीय समापन करने के निर्देश दिए।
- पूर्ण योजनाओं के संचालन एवं संधारण के लिए बजट प्रावधान करने को कहा।
- डीटीयू और डीएसएससी की समय-समय पर बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।
स्रोत: Times of Rajasthan
