Skip to content
BREAKING

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का कार्य प्रारंभ

Updated:

42 प्रतिभागियों को 27 से 30 अक्टूबर तक दिया जा रहा गहन प्रशिक्षण

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का कार्य प्रारंभ
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर , 27 अक्टूबर। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के कार्य के सफल संपादन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में जिले के प्रत्येक चार्ज जनगणना कार्यालय से नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायक का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला कलक्टर संदेश नायक के निर्देशानुसार मंगलवार 27 अक्टूबर से एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. कॉलेज , रामबाग सर्किल , जयपुर में प्रारंभ किया गया।

संयुक्त निदेशक सांख्यिकी विभाग बाबूलाल मीणा ने बताया कि जनगणना कार्य निदेशालय के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण में जनगणना के द्वितीय चरण के सम्पादन हेतु नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों को गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम बैच में 42 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया जा रहा हैं।

हेमंत/आकाश

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News