Skip to content
BREAKING

हनुमानगढ़ में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भाजपा की पदयात्रा, डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत हुए शामिल

Updated:

बीकानेर/हनुमानगढ़। भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत हनुमानगढ़ पहुंचे।

 हनुमानगढ़ में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भाजपा की पदयात्रा, डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत हुए शामिल
— Times of Rajasthan

बीकानेर/हनुमानगढ़। भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत हनुमानगढ़ पहुंचे। अभियान के जिला प्रभारी के रूप में उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा में भाग लिया।

पदयात्रा सेंट्रल पार्क से शुरू होकर सुभाष चौक तक निकाली गई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, विधायक प्रत्याशी अमित साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक, ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी भी इस दौरान साथ रहे।

इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि विपक्ष बिना चुनावी प्रक्रिया के केंद्र सरकार को अराजक तत्वों के माध्यम से अपदस्थ करने का षड्यंत्र रच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता द्वारा नकारे जा चुके विपक्षी दल संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन का अधिकार जनता को है और इसके लिए संवैधानिक एवं चुनावी प्रक्रिया ही सर्वोपरि है। अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक व्यवस्था के प्रति जनजागरण का संदेश दे रहे हैं।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News