जयपुर, 14 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। राठौड़ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है, जिन्होंने देश को आज़ादी दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। यह दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और आत्मचिंतन का अवसर है। राठौड़ ने कहा कि आज का दिन हमें देश की एकता, अखंडता और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। हम सभी मिलकर देश को सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी बनाने का संकल्प लें। राठौड़ ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे देशभक्ति की भावना को अपने जीवन में उतारें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुबह 8.30 बजे होगा ध्वजारोहण
Updated:
जयपुर, 14 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। राठौड़ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता…
Jaipur
Comments
Comments close 30 days after publication.