Skip to content
BREAKING

एसएसआर-2027 : मतदाता सूची पुनरीक्षण में राजनीतिक दल सक्रिय भागीदारी निभाएं – सुराणा एसएसआर-2027 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित, जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने दी जानकारी, अपेक्षित सहयोग का किया आग्रह

Updated:

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- एसएसआर-2027 : मतदाता सूची पुनरीक्षण में राजनीतिक दल सक्रिय भागीदारी निभाएं – सुराणा एसएसआर-2027 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित, जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने दी जानकारी, अपेक्षित सहयोग का किया आग्रह चूरू, 07 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2027 के संदर्भ में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 (एसएसआर-2027) को लेकर शनिवार को ज

एसएसआर-2027 : मतदाता सूची पुनरीक्षण में राजनीतिक दल सक्रिय भागीदारी निभाएं – सुराणा 
 एसएसआर-2027 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित, जिला निर्वाचन अधिकारी अभ

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- एसएसआर-2027 : मतदाता सूची पुनरीक्षण में राजनीतिक दल सक्रिय भागीदारी निभाएं – सुराणा

एसएसआर-2027 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित, जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने दी जानकारी, अपेक्षित सहयोग का किया आग्रह

चूरू, 07 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2027 के संदर्भ में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 (एसएसआर-2027) को लेकर शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार (आपणी योजना) में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित होना आवश्यक है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, प्रविष्टियों में संशोधन करवाने तथा अपात्र प्रविष्टियों के विलोपन के लिए जागरूक करने में सहयोग करने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र-6, 7 एवं 8 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम विलोपन एवं प्रविष्टियों में संशोधन के लिए आवेदन किया जा सकता है। विशेष रूप से 18-19 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवा मतदाताओं, महिलाओं, ट्रांसजेंडर एवं विशेष योग्यजन नागरिकों, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित मतदाताओं को ऑनलाइन वोटर पोर्टल ( Voters.eci.gov.in ) एवं ईसीआई नेट मोबाइल ऐप के माध्यम से अधिकाधिक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रेरित करने तथा इस संबंध में व्यापक जागरूकता लाने का आग्रह किया।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने, व्यापक प्रचार-प्रसार करने और पुनरीक्षण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने की बात कही।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 की समय-सारिणी की जानकारी देते हुए बताया कि एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन गुरुवार, 12 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर, 2026 तक निर्धारित है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण सोमवार, 28 दिसंबर, 2026 तक किया जाएगा तथा मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी, 2027 को होगा।

उन्होंने बताया कि राज्य में वर्तमान में संचालित पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदान केंद्रों के पुनर्गठन एवं सुव्यवस्थीकरण से संबंधित गतिविधियों में विशेष शिथिलता प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में चूरू जिले में कुल 1860 मतदान केंद्र अधिसूचित हैं और सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ नियुक्त किए जा चुके हैं। इसी क्रम में उन्होंने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे मान्यता प्राप्त दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-प्रथम के माध्यम से बूथ स्तरीय अभिकर्ता (बीएलए— द्वितीय) की नियुक्ति निर्धारित प्रपत्र में सुनिश्चित करें। इसी के साथ मतदान केंद्रों पर बीएलए की अधिकाधिक उपस्थिति सुनिश्चित करें और मतदाता सूची को त्रुटिरहित तथा साफ-सुथरी बनाने में पूरा सहयोग दें।

बैठक में आईएनसी के असलम खोखर, बीएसपी के डॉ. राहुल कस्वां, बीजेपी के नारायण बेनीवाल एवं आरएलपी के विद्याधर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

---

(समाचार/मनीष कुमार/जनसम्पर्क अधिकारी/सू.ज.का., चूरू) ---

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला चूरू) · 07 नवम्बर 2026, 05:59 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News