- विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव ने किया शनिवार को इण्डिया मोटर सर्किल , ठठेरा चौक , ऊसरी गेट , शनि मन्दिर एवं शिव मन्दिर क्षेत्रों में हाईमास्ट लाइटों का शुभारम्भ
- शहर के 80 वार्डों में लगेगी 3 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाईटें
जयपुर , 24 अक्टूबर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवननी ने कहा कि दीपावली से पूर्व अजमेर शहर की रोशनी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। इसके तहत अजमेर उतर विधानसभा क्षेत्र में लाखो रूपये की लागत से चौराहों पर हाईमास्ट एवं मिनी हाईमास्ट लाईटें लगाई जा रही है। इसके साथ ही शहर के 80 वार्डों में 3 हजार से ज्याादा अतिरिक्त स्ट्रीट लाईटें लगाई जा रही है। इसके साथ ही पुष्कर रोड़ एवं जयपुर रोड़ पर हैरीटेज पोल और हैरीटेज लाईटस् के जरिये सौदर्यीकराण किया जा रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को इण्डिया मोटर सर्किल , शनि मन्दिर , ठठेरा चौक , शिव मन्दिर और ऊसरी गेट क्षेत्र में हाईमास्ट लाईटों का शुभारम्भ किया। अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा 12 हाईमास्ट एवं 19 मिनी हाईमास्ट लाईटें तथा नगर निगम द्वारा 13 हाईमास्ट एवं 3 मिनी हाईमास्ट लाईटें लगाई जा चुकी है।
