बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने दीपावली के मौके पर शहर के 42 प्रमुख स्थानों पर भव्य विद्युत सजावट और थीम आधारित रोशनी की व्यवस्था की है।
इस पहल के तहत टेंट व्यवसायियों के बीच सजावट प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
सजावट प्रतियोगिता का विवरण
आयुक्त श्रीमती स्नेहल धायगुड़े नाना ने बताया कि टेंट व्यवसायियों को एक, दो या तीन स्थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
