Skip to content
हिन्दी
BREAKING

चूरू हादसा: मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए पराक्रम सिंह राठौड़ ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र

Updated:

घायल बच्ची के बेहतर उपचार और दिवंगत चालक के तीन बच्चों की शिक्षा व परवरिश के लिए सहायता की मांग

चूरू हादसा: मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए पराक्रम सिंह राठौड़ ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र

चूरू। चूरू जिले के ददरेवा के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम सोमसीसर के एक ही परिवार के पांच सदस्यों और ग्राम सारायण निवासी वाहन चालक मांगीलाल नाई की मृत्यु के बाद पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग उठाई गई है।

भाजपा नेता एवं चूरू जिला परिषद सदस्य तथा भाजपा प्रत्याशी पराक्रम सिंह राठौड़ ने आज जिला कलेक्टर, चूरू से मुलाकात कर इस संबंध में पत्र सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता कोष से हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अधिकतम आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की।

राठौड़ ने बताया कि इस हादसे में सोमसीसर निवासी परिवार की एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल है, जिसे बेहतर उपचार की आवश्यकता है। वहीं, दिवंगत वाहन चालक मांगीलाल नाई के पीछे तीन छोटे बच्चे रह गए हैं। पिता की मृत्यु के बाद इन बच्चों की शिक्षा, परवरिश और भविष्य की सुरक्षा को लेकर परिवार के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी चर्चा की गई है। जिला कलेक्टर को सौंपे गए पत्र के माध्यम से पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से अधिकतम आर्थिक मदद दिलाने, घायल बच्ची के समुचित उपचार तथा दिवंगत चालक के तीनों बच्चों की शिक्षा और पालन-पोषण के लिए आवश्यक सरकारी सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया है।

हादसे में छह लोगों की मृत्यु और एक मासूम बच्ची के गंभीर रूप से घायल होने की घटना से प्रभावित परिवारों के सामने दुख के साथ-साथ भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है। ऐसे में पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और बच्चों की शिक्षा व परवरिश के लिए सहयोग उपलब्ध करवाने की मांग की गई है

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News