Skip to content
हिन्दी
BREAKING

91 लाख रुपये की लागत से होंगे सड़क एवं ब्लॉक निर्माण कार्य विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने किया विकास कार्यों का शुभारम्भ

Updated:

जयपुर , 2 नवम्बर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को हरिभाऊ उपाध्याय नगर (मुख्य) स्थित सामुदायिक भवन के पास आयोजित कार्यक्रम में 91 लाख रुपये की लागत से होने वाले सड़क एवं ब्लॉक निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया। इन कार्यों के तहत बाड़ी नदी से केसर स्वीट्स होते हुए शिव रेजिडेंसी तक तथा ललित केसवानी के मकान के सामने सड़क मय ब्लॉक निर्माण करवाया जाएगा। इन कार्यों का निष्पादन सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास क

जयपुर , 2 नवम्बर।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को हरिभाऊ उपाध्याय नगर (मुख्य)

स्थित सामुदायिक भवन के पास आयोजित कार्यक्रम में 91 लाख रुपये की

लागत से होने वाले सड़क एवं ब्लॉक निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया। इन कार्यों के

तहत बाड़ी नदी से केसर स्वीट्स होते हुए शिव रेजिडेंसी तक तथा ललित केसवानी के मकान

के सामने सड़क मय ब्लॉक निर्माण करवाया जाएगा। इन कार्यों का निष्पादन सार्वजनिक

निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर श्री

देवनानी ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा होती हैं। बेहतर

सड़कों से न केवल आवागमन सुगम एवं सुरक्षित होता है , बल्कि व्यापार ,

शिक्षा

और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होती है। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने

से आसपास की कॉलोनियों के निवासियों सहित क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को बेहतर

आवागमन सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि

अजमेर के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले में

आवश्यकतानुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उनका प्रयास है कि नागरिकों को बेहतर

सड़क , स्वच्छता ,

पेयजल

सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हों।

श्री देवनानी ने

कहा कि विधानसभा क्षेत्र में अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सड़क निर्माण

एवं अन्य विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। अजमेर को सुंदर , स्वच्छ एवं

बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रमुख मार्गों एवं प्रवेश

क्षेत्रों में सौन्दर्यीकरण , हरित विकास तथा नागरिक सुविधाओं का विस्तार

किया जा रहा है।

उन्होंने बताया

कि शहर को रिंग रोड से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के उद्देश्य से चार प्रमुख

सड़कों के विकास एवं विस्तार की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इन परियोजनाओं

से शहर के विभिन्न क्षेत्रों के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा।

कार्यक्रम में

महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा , पार्षद श्री विनोद डीडवानिया , श्री ललित

केसवानी , श्री

रमेश चंद सैन , श्री दीपक कांकाणी , श्री संजय सांखला , श्री शेखर उबाना

सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

———

भानुप्रताप/ब्रजेश

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला अजमेर, जिला जयपुर) · 02 नवम्बर 2026, 10:09 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मिल रहा प्रोत्साहन— राजस्थान के पहले 15 सरकारी स्कूल शिक्षक बने ‘स्टार टीचर’ CBA में उत्कृष्ट परिणाम और नवाचारी शिक्षण पद्धतियों के लिए शिक्षकों को मिला सम्मान, हर माह होगा उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन

Rajasthan

हर बच्चे का स्कूल में प्रवेश, शिक्षा विभाग का संकल्प—‘राजस्थान शिक्षा सेतु अभियान’  -प्रति 1,000 बालकों पर 1,143 बालिकाएं, सरकारी स्कूलों में बढ़ा बेटियों का भरोसा -शिक्षा से वंचित हर बच्चे की होगी पहचान, स्कूल में प्रवेश दिलाने को चलेगा विशेष अभियान -सरकारी स्कूलों में पांच साल बाद बढ़ा नामांकन, 72

Rajasthan

कैबिनेट सचिव से मिले मुख्य सचिव डिरेगुलेशन एंड कम्प्लायंस रिडक्शन तथा ज्ञान भारतम् मिशन की प्रगति से कराया अवगत प्रदेश में 24 लाख से अधिक पांडुलिपियों का सत्यापित सर्वेक्षण, लगभग एक लाख 61 हजार का डिजिटलीकरण

Rajasthan