Skip to content
हिन्दी
BREAKING

राजस्थान की 3,626 ग्राम पंचायतों में आज मतदान, 22 जिलों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए होगा चुनाव

Updated:

जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत दूसरे चरण में आज 30 अक्टूबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा। प्रदेश के 22 जिलों की 3,626 ग्राम पंचायतों में चुनाव…

राजस्थान की 3,626 ग्राम पंचायतों में आज मतदान, 22 जिलों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए होगा चुनाव
File photo

जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत दूसरे चरण में आज 30 अक्टूबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा। प्रदेश के 22 जिलों की 3,626 ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इस चरण में 33,804 वार्ड पंच पदों के लिए भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

दूसरे चरण के मतदान को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

गांवों की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। चुनाव में ग्रामीण मतदाता अपने-अपने गांव के सरपंच और वार्ड पंच प्रतिनिधियों का चयन करेंगे।

मतदान समाप्त होने के बाद ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं, 31 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा।

दूसरे चरण के प्रमुख आंकड़े

- कुल जिले : 22

- ग्राम पंचायतें : 3,626

- वार्ड पंच पद : 33,804

- मतदान का समय : सुबह 7 से शाम 6 बजे तक

- उपसरपंच चुनाव : 31 अक्टूबर

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News