Skip to content
BREAKING

खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Updated:

श्रीगंगानगर, 23 अक्टूबर। जिला प्रशासन श्रीगंगानगर के तत्वावधान में श्रीगंगानगर स्थापना दिवस-2026 के उपलक्ष्य में महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रतियोगिताओं के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के बास्केटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन तथा 100 मीटर

खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

श्रीगंगानगर, 23 अक्टूबर। जिला प्रशासन श्रीगंगानगर के तत्वावधान में श्रीगंगानगर स्थापना दिवस-2026 के उपलक्ष्य में महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रतियोगिताओं के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के बास्केटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन तथा 100 मीटर दौड़ के मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बास्केटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबले में सेक्रेड हार्ट स्कूल ने डीएवी स्कूल को 43 के मुकाबले 51 अंकों से पराजित किया। छात्रा वर्ग में गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल, श्रीगंगानगर ने पीएम श्री मटका चौक स्कूल को 14 के मुकाबले 18 अंकों से हराया। वहीं, एसोसिएशन क्लब ने सेक्रेड हार्ट स्कूल को 28-15 के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस इंस्पेक्टर एवं कबड्डी के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी श्री नागेंद्र सिंह ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न खेल मुकाबलों का आनंद भी लिया और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी श्री हरजिंदर सिंह बराड़ सहित श्री महेंद्र गोदारा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक, श्री कृष्ण कुमार, श्री नवदीप शर्मा, श्री जगदीप सिंह (जूडो कोच), श्री बलविंदर सिंह, डीपी श्री करण सिंह, श्री सनी कुमार, श्री मोहित कुमार, श्रीमती नीलम रानी, श्री मनोज धारीवाल एवं श्री अजय कुमार ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में निर्णायक एवं आयोजन संबंधी दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंदर सिंह ने भी महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम पहुंचकर चल रही खेल प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया। प्रतियोगिता में शनिवार सुबह बास्केटबॉल के सभी सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, दोपहर 3 बजे से बास्केटबॉल तथा 100 मीटर दौड़ के बालक एवं बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। (फोटो सहित)

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News