जयपुर, 11 नवंबर। राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री देवेंद्र श्रृंगी ने सोमवार एवं मंगलवार को कोटा थर्मल और छबड़ा स्थित दोनों ताप विद्युत गृहों का विस्तृत निरीक्षण किया। 1240 मेगावाट क्षमता के कोटा थर्मल और 2320 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाले छबड़ा थर्मल के दोनों विद्युत गृहों की सभी इकाइयों का दौरा कर उन्होंने उत्पादन व्यवस्था एवं परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने विद्युत गृहों की सभी उत्पादन इकाइयों का बेहतर रखरखाव एवं प्रभावी संचालन
जयपुर, 11 नवंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जैसलमेर स्थित तनोट माता मंदिर परिसर में भाई-दूज समारोह में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की महिला जवानों से रक्षा सूत्र बंधवाकर और उनसे संवाद कर भाई-दूज पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाई-दूज का पर्व भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से उन बहनों की भावनाओं को नमन, जिनके भाई परिवार से दूर रहकर सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व निभा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ब
ऐतिहासिक झीलों की नगरी उदयपुर केवल एक
शहर नहीं बल्कि मेवाड़ की गौरवशाली विरासत , महाराणा प्रताप
की वीरता , महाराणा उदयसिंह की दूरदर्शिता और हमारी समृद्ध संस्कृति का प्रतीक
है। हमारा दायित्व केवल सड़कों , नालियों और भवनों का निर्माण करना नहीं
है। बल्कि इस ऐतिहासिक शहर की आत्मा को सुरक्षित रखते हुए इसे आधुनिक सुविधाओं से
युक्त , स्वच्छ , सुंदर , व्यवस्थित और नागरिकों के लिए सुविधाजनक
बनाना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में हमारा स्पष्ट
लक्ष्य है - विकसित उदयपुर , श्रेष्ठ उ
जयपुर, 11 नवम्बर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने बुधवार को अलवर जिले के राजकीय सामान्य चिकित्सालय में मेट्सो इंडिया प्रा.लि. द्वारा सीएसआर फण्ड से बनने वाले नवीन नेत्र चिकित्सा भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान नगर निगम की महापौर श्रीमती सुमनलता अग्रवाल व उप महापौर श्री अजय पूनिया मौजूद रहे।
वन राज्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के साथ-साथ चिकित्सा तंत्र को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य
जयपुर, 11 नवम्बर। कर्नाटक की राज्यपाल श्रीमती सुधा यादव तथा शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग मंत्री श्री मदन दिलावर ने बहरोड विधायक एवं पूर्व मंत्री दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन पर उनके अलवर स्थित आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रृद्धाजंलि अर्पित की तथा शोक संतृप्त परिवारजनों का ढांढस बंधाया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां, थानागाजी विधायक श्री कांति प्रसाद मीणा, पूर्व विधायक श्री जयराम जाटव, श्री बनवारी लाल सिंघल एवं श्री ज्ञानदेव आहूजा, जिला अध्
जयपुर, 11 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जैसलमेर के तनोट माता मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की।
इस अवसर पर विधायक छोटू सिंह भाटी, सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर के आईजी डॉ. विकास पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बीएसएफ के अधिकारीगण उपस्थित रहे। इससे पहले बीएसएफ के जवानों ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। -------