जयपुर, 9 नवंबर। खान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश भर में खनिज ब्लॉकों की नीलामी, संचालन और खनन गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा के लिए सोमवार को उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। इसमें प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के प्रधान सचिव डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने राजस्थान की उत्कृष्ट प्रगति की विशेष सराहना की। बैठक में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने वीसी के माध्यम से जुड़कर राज्य की उल्लेखनीय उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। सर्वाधिक ब्लॉकों की नीलामी में देश में अग्रणी- इस दौरान बताय
पिछले 24 घंटे के औसत के अनुमान से राजस्थान में सबसे प्रदूषित हवा श्रीगंगानगर में रही (AQI 277)। 4 ज़िलों में AQI 200 से ऊपर, 7 में मध्यम और 30 में संतोषजनक या अच्छी हवा।
खैरथल-तिजारा/जयपुर, 09 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को बहरोड़ विधायक स्व. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने खैरथल-तिजारा जिले के ग्राम सिलपटा पहुंचकर स्व. यादव की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने स्व. यादव के निधन को अपूरणीय क्षति बताया और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।
-----
रविवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38°C से ऊपर पहुंचा, जबकि कई शहरों में रात का तापमान भी सामान्य से 3‑5°C अधिक रहा, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार यह एंटी‑साइक्लोनिक सिस्टम के कारण है।