बीकानेर, 8 नवंबर। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने बीकानेर प्रवास के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं एडवोकेट अशोक प्रजापत के निवास पर पहुंचकर उनसे और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने अशोक प्रजापत की धर्मपत्नी श्रीमती संतोष वर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
मंत्री के निवास पर पहुंचने पर अशोक प्रजापत ने उनका शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
