भारत-इटली संबंधों को और मजबूत बनाने को लेकर आगे भी बातचीत जारी रहेगी-मोदी
नई दिल्ली/रोम ,एनएसआई मीडिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के विदेश दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं, जहां उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की हैं। रोम पहुंचने के बाद दोनों नेताओं ने साथ में रात्रिभोज किया और इसके बाद ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा भी किया हैं। इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि रोम पहुंचने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई हैं और भारत-इटली संबंधों को और मजबूत बनाने को लेकर आगे भी बातचीत जारी रहेगी।