बूंदी, 18 नवंबर। बूंदी में आगामी 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले बूंदी महोत्सव 2026 की शोभायात्रा की तैयारी को लेकर बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
बैठक में क्या हुआ तय?
बैठक में उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा ने कहा कि सभी समाज अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा में शामिल हों। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा मार्ग पर झूलते तारों को सुव्यवस्थित करवाया जाएगा।
- शोभायात्रा में झांकियों का निर्माण करवाया जाएगा।
- शोभायात्रा के दौरान तौरण द्वार बनाए जाएंगे।
- शोभायात्रा मार्ग को फूलमालाओं और बान्दरवाल से सजाया जाएगा।
स्रोत: Times of Rajasthan
