Skip to content
हिन्दी
BREAKING

देवनानी ने गोपा अष्टमी पर किया गौ पूजन

Updated:

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गोपा अष्टमी पर स्वामी टेऊराम गौशाला और अपने निवास पर गौ पूजन किया।

देवनानी ने अपने निवास और स्वामी टेऊराम गौशाला में किया गौ पूजन—
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर, 17 नवंबर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गोपा अष्टमी के अवसर पर मांग्यावास स्थित स्वामी टेऊराम गौशाला और अपने राजकीय निवास पर गौ पूजन किया।

देवनानी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता का स्थान अत्यंत पूजनीय है। हमारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गौमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना गया है।

गौसेवा का महत्व

देवनानी ने कहा कि गोपा अष्टमी भगवान श्रीकृष्ण की गौसेवा, गौरक्षा और गोपालन के आदर्शों का स्मरण कराने वाला पावन पर्व है। उन्होंने कहा कि गौसेवा हमारी धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक दायित्व भी है।

  • देवनानी ने कहा कि गोमाता भारतीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि परंपरा और हमारी सांस्कृतिक आस्था का अभिन्न अंग रही हैं।
  • प्राचीन समय से घरों के आंगन एवं फर्श को गोबर से लीपने की परंपरा रही है।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News