गुवाहाटी में शिल्प समागम मेले (एस ए सएम ) से स्थानीय लोगों में उत्साह भर रहा है और हज़ारों दर्शकों ने भारत की पारंपरिक हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की समृद्ध और अलग-अलग तरह की विरासत देखी है।
21 अक्टूबर को शुरू हुआ यह मेला असम की राजधानी गुवाहाटी में लगातार पांचवे दिन आस पास के इलाकों से लोगों को अपनी ओर खींच रहा है।
इसके अलावा, दुकानदार अच्छी आय कमा रहे हैं क्योंकि मेले में आने वाले दर्शकों को अलग-अलग तरह के विशिष्ट और रंगीन हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद खरीद रहे हैं। मेला यह ां आए ग्राहकों को सीधे उत्पाद खरीदने का मौका देता है जिससे महिलाओं और दूसरे कारीगरों को अपनी आय बढ़ाने में मदद मिलती है।
