- महाराजा गंगासिंह की प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित, शिवपुर हैड पर किया हवन, पूजा-अर्चना
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने जमाया रंग
श्रीगंगानगर, 26 अक्टूबर। गंगानगर जिले का स्थापना दिवस-2026 हर्षाेल्लास से मनाया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों के तहत सोमवार को प्रातः गंगासिंह चौक पर जिले के संस्थापक महाराजा श्री गंगासिंह को श्रद्धापूर्वक नमन कर पुष्पाजंलि दी गई। इसके बाद शिवपुर हैड पर हवन-यज्ञ कर पूजा-अर्चना की गई। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में धर्मगुरूओं ने जिले की खुशहाली के लिए प्रार्थना की जबकि पर्यटन विभाग की ओर से लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य और लोकगीतांे की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
इससे पूर्व गंगासिंह चौक पर महाराजा गंगासिंह की प्रतिमा पर गंगानगर विधायक श्री जयदीप बिहाणी, जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव, जिला परिषद सीईओ श्री अभिषेक जैन, श्रीमती अराधना चौहान (आईएएस), नगर परिषद सभापति श्री अजय दावडा, श्रीमती राजेश रानी, श्रीमती प्रीति गर्ग, श्री पवन शर्मा, श्री मंगत सेतिया सहित अन्य द्वारा पुष्प अर्पित किए गये। लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं। इसके पश्चात साईकिलस्ट दल की अगुवाई करते हुए जिला कलक्टर सहित अन्य साईकिल चलाकर शिवपुर हैड पहुंचे।
